CG WEATHER UPDATE:प्रदेश के कुछ इलाकों में आज आंधी-बारिश की संभावना, बारिश की रफ़्तार कम होने से तापमान में होगी बढ़ोतरी 

CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम फिर से बदल गया हैं. मई के महीने में आंधी बारिश के कारण इस बार भीषण गर्मी से राहत मिली.वही जून की शुरुआत में ही मानसून की रफ़्तार धीमी हो गई हैं.सोमवार से प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी हुई हैं.वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो बिलासपुर सबसे गर्म रहा। यहां अधिक तापमान 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.इस साल बस्तर में मानसून 27 मई को ही पहुंच गया। अगले दो दिनों में मानसून बस्तर तथा गरियाबंद के कुछ इलाकों तक पहुंच गया। इसके बाद यह पिछले चार दिनों से अपनी जगह पर ठहरा हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर, जशपुर समेत 22 जिलों में गरज चमक की संभावना हैं.फ़िलहाल रायपुर में मानसून ने दस्तक नहीं दी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *