CG CRIME NEWS: बिलासपुर से फार्मेसी की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं. दरअसल IIM लखनऊ में पढ़ने वाले कोरबा के छात्र ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की फिर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया.इस दौरान उसने छात्रा की अश्लील विडियो भी अपने फ़ोन में रिकॉर्ड कर लिया. रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा बिलासपुर में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी. 2024 में उसकी पहचान साल 2024 में फेसबुक से उसकी पहचान IIM लखनऊ में पढ़ने वाले छात्र ऐश्वर्य सिंह कंवर (23) से हुई.
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
युवक और छात्रा की आपस में दोस्ती हो गई थी.फिर आरोपी युवक ने छात्रा से अपने प्यार का इजहार किया. बाद में उसे मिलने के बहाने होटल में बुलाया, युवती के मना करने पर युवक ने शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया.इस दौरान आरोपी ने युवती का न्यूड वीडियो भी अपने फ़ोन में रिकॉर्ड कर लिया जिसे लगातार वायरल करने की धमकी देता रहा,बाद में युवती ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब उसने इंकार कर दिया. इससे परेशान होकर युवती ने अप्रैल 2025 में तारबाहर थाने में केस दर्ज करा दिया, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.
युवती ने आरोप लगाया हैं कि युवक और उसके परिजन केस दर्ज होने से पहले ही उसे धमका रहे थे. ऐश्वर्य सिंह के पिता कोरबा के कलेक्ट्रेट में कार्यरत हैं, जो अपनी पहुँच की धमकियाँ दे रहे थे.अब वो केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं. साथ ही उसका करियर बर्बाद कर समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं. परेशान होकर युवती ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है.
