CG BREAKING NEWS:राजधानी में मिला कोरोना का पहला मरीज , निजी अस्पताल में भर्ती

RAIPUR BREAKING: देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच राजधानी में कोरोना से संक्रमित पहला मरीज मिला हैं. बताया जा रहा है कि 23 मई को सर्दी-खांसी की शिकायत पर एक 41 साल का मरीज MMI नारायणा अस्पताल पहुंचा था. डॉक्टरों ने मरीज के लक्षणों के आधार पर उसका सैंपल लिया और कोरोना की जाँच की जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई. जिसके बाद तुरंत मरीज को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया हैं.अस्पताल प्रबंधन ने भी मरीज के संक्रमित होने की पुष्टि की है.

मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिजनों के सैंपल लेना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही मरीज के संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग और स्क्रीनिंग की जा रही है. मरीज लक्ष्मीनगर के पचपेड़ी नाका का निवासी हैं. अब तक मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री सामने नहीं आई हैं.जिसके कारण संक्रमण के स्थानीय स्तर पर फैलने की आशंका जताई जा रही है.राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि, वे सावधानी बरतें, भीड़-भाड़ से बचें और कोई लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *