धमतरी में मधुमक्खी के हमले में एक युवक की मौत हो गई.मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है. दरअसल जिले के बनियापारा निवासी मुरली चावला (35 ) अपने दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकला था. बाद में वह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था. जिसके बाद उसके दोस्त मृतक को अस्पताल लेकर गये जहाँ जाँच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना दोस्तों ने परिजनों को दी. पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है.बताया जा रहा है कि जाँच के दौरान मृतक के शरीर में 15 से ज्यादा डंक के निशान पाए गये हैं.
