कंटेनर में लगी आग , 2 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत 

राजधानी रायपुर में 2 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई, दरअसल अभनपुर में भारत माला प्रोजेक्ट का कम चल रहा है, इस प्रोजेक्ट में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे है.इनमें कई मजदूर अभनपुर के पहले छोटे उरला गांव के कंटेनरों में रहते हैं. रविवार 11 मई की शाम 7 बजे खाना बनाते वक़्त कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई.जिसकी चपेट में 3 मजदूर आ गए. २ मजदूरों की जलने से मौत हो गई वही तीसरे व्यक्ति ने अपनी जान बचा ली.आग इतना खतरनाक था  कि कि 2 मजदूरों की हड्डियां तक जल कर राख हो गई.

आग इतनी भयावह थी कि मजदूरों की हड्डियाँ गल गई.

मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है. दोनों मृतक मजदूर उत्तरप्रदेश के अमरोहा के निवासी थे.इनमें से एक की पहचान परमान अली (25) और दूसरे मृतक मजदूर की पहचान शदाब अली (22 साल) के तौर पर हुई है. और तीसरे मजदूर मोहम्मद बिलाल ने समझदारी दिखाकर अपनी जान बचाई. आग कंटेनर के मेन गेट पर लगी थी. कंटेनर के अंदर धुआं भरते ही वह खिड़की के पास पहुंच गया. जैसे तैसे वहां से अपना सिर बाहर निकाल कर हवा में सांस लेने लगा.और मदद के लिए चीख पुकार मचाया जिस दौरान अन्य मजदूरों ने उसे बाहर निकाला जिससे उसकी जान बच गई.

मजदूरों के मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई हैं.अभनपुर थाना प्रभारी का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है, इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *