स्कूलों में शुरू होगा युक्तियुक्तकरण , 

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. दरअसल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षको की कमी है.शहरों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक पदस्थ है. इसी को संतुलित करने के लिए यह प्रक्रिया अपने जायेगी.स्कूल शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 5484  स्कूल अभी तक एक ही शिक्षक के सहारे चल रहे है.7305 शिक्षक कई स्कूलों में जरूरत से ज्यादा है.वहीं, 297 स्कूल ऐसे हैं जहां कोई शिक्षक नहीं है.

विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इस बार 7 मई से स्कूलों का और 15 मई से शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण शुरू किया जाएगा. जैसे ही आदेश जारी हुए, शहर के स्कूलों में पदस्थ अतिरिक्त टीचर्स इसे लेकर चिंतित हैं.

स्कूल शिक्षा विभाग ने अधिकारीयों को भेजा आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को इस बारे में आदेश भेज दिए हैं. इस बार के लिए  पूरी योजना भी तयार कर ली गई है.असल में दिक्कत ये है कि लेकिन शहर के कई टीचरों को डर है कि उनकी पोस्टिंग अब दूर-दराज हो सकती है, इसी वजह से तनाव का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *