सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या, 2016 से जेल में था बंद 

राजधानी रायपुर में बंद एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.गंभीर अपराधों में बंद कैदी ओम प्रकाश ने शनिवार को जान दे दी. जिसके बाद सेंट्रल जेल में हड़कंप मच गया.घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पुलिस और जेल प्रशासन फिलहाल आत्महत्या के मामले की जांच में जुट गयी है. इस घटना ने सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये है क्योंकि कुछ महीने पहले जेल में बंद एक और कैदी ने आत्महत्या कर ली थी.

जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ओम प्रकाश निषाद जेल में पिछले 2016 से जेल में बंद था, उसने आज फांसी लगा लिया है. आरोपी महासमुंद के नजदीकी गांव का रहने वाला था. आरोपी ओम के ऊपर 302 मर्डर, पॉक्सो सहित कई अपराध दर्ज थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *