छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है.यहाँ आधी रात को कुछ अज्ञात युवक मिलकर तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया कर रहे थे. ये सभी छत्तीसगढ़ के बहार के रहवासी है और सभी लोग पीपल पेड़ के नीचे नींबू, मिर्च, सिंदूर और सब्बल से तांत्रिक क्रिया कर रहे थे. यह मामला कोनी थाना क्षेत्र के निरतु गांव का है.
पुलिस ने 12 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है.जानकारी के अनुसार युवती के स्वास्थ्य सुधार के लिए अनुष्ठान किया जा रहा है, जिसमें चार महिलाएं और आठ पुरुष शामिल थे. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
