CG CRIME NEWS: बालोद जिले के दल्लीराजहरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है.जहां एक पति ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं. पहले तो दहेज की मांग को लेकर शादी वाले दिन ही बिना फेरे लिए बारात लेकर लौट गया और अब जब पत्नी 9 महीने की गर्भवती है, तो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.
जानकारी के मुताबिक आरोपी अनिल गंधर्व की शादी 2024 में गरियाबंद जिले की एक युवती से तय हुई थी. शादी वाले दिन सात फेरे लेने से पहले ही अनिल ने दहेज की मांग करते हुए बारात वापस ले ली थी. उस वक्त मामला गरियाबंद थाने तक पहुंचा, बाद में किसी तरह सुलह हो गई और शादी हुई. लेकिन शादी के बाद अनिल ने फिर पीड़िता के साथ लगातार मारपीट की और दहेज की मांग करता रहा. हालात इतने बिगड़े कि पीड़िता गर्भवती होने के बावजूद अपने मायके में रहने को मजबूर हो गई.
