रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल, 

अगर आप अप्रैल के आखिरी हफ्ते से लेकर मई की शुरुआत तक ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली करीब 50 ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है. ये ट्रेनें 23 अप्रैल से 6 मई तक अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी. इसके अलावा 6 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं और 28 ट्रेनों के अंतिम स्टॉप में बदलाव किया गया है.

इसका सीधा असर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *