CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में ठंडी हवाओं से ठिठुरन, बलरामपुर में ओस की बूंदें बनी बर्फ; इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ में भीषण ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। खासकर सरगुजा संभाग में ठंड का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में पैरावट पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो रही हैं। यहां रात का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। पिछले 28 दिनों में राज्य में ठंड से 3 मौत हो चुकी है। कई शहरों में तापमान सामान्य से कम चला गया है। सरगुजा संभाग में ठंड का असर ज्यादा है।

बलरामपुर के रामानुजगंज में पैरावट पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनने लगी है। यहां रात का तापमान 1 से 2 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। खासकर सेंट्रल पार्ट के लोगों के लिए।

इन इलाकों में शीत लहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगाँव, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा और रायपुर जिलों में एक दो पॉकेट शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं अगले दो दिन तक इसमें कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में शनिवार को धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *