रायपुर में बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने मिलकर एक युवती की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि, जब वो बाथरूम में नहा रही थी, तब लड़कियां चाकू लेकर घर के अंदर घुस गई। बाथरूम के दरवाजे को लात मार कर खोल दिया। फिर बाल पकड़ा और घसीट कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं, घर से कैश और गोल्ड की अंगूठी-चेन गायब है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। फैशन डिजाइनर रहनुमा ने शिकायत में बताया कि, वो भावना नगर में किराए के मकान में रहती है। रायपुर में उसकी 6 लड़कियों से पिछले चार साल से दोस्ती थी। 3 अप्रैल को रहनुमा के पास कोमल का फोन आया। उसने कहा कि, वह उसके घर आ रही है।
रायपुर में बॉयफ्रेंड के चक्कर में लड़कियों ने एक युवती के घर में घुसकर पिटाई का दी.जानकारी के अनुसार युवती जब अपने घर पर नहा रही थी , तब लड़कियां चाकू लेकर घर के अन्दर घुस गई.और लात घूंसों से जमकर युवती की पिटाई कर दी.वहीं, घर से कैश और गोल्ड की अंगूठी-चेन गायब है.
जानकारी के मुताबिक, यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है. फैशन डिजाइनर रहनुमा ने शिकायत में बताया कि, वो भावना नगर में किराए के मकान में रहती है. रायपुर में उसकी 6 लड़कियों से पिछले चार साल से दोस्ती थी. 3 अप्रैल को रहनुमा के पास कोमल का फोन आया. उसने कहा कि, वह उसके घर आ रही है.और घर आकर जमकर पिटाई कर दी.पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चर्चा है कि यह मारपीट बॉयफ्रेंड के चक्कर में हुई है. लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था. इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है. लेकिन उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ.
हालांकि, विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव बताया गया है. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.
