CG CRIME NEWS: दुर्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैफिक हेड कांस्टेबल की मौत , राज्यपाल के कार्यक्रम में ड्यूटी जाते वक्त हादसा

 CG CRIME NEWS: दुर्ग जिले में बेमेतरा ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दुष्यंत ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई. दुष्यंत बेमेतरा से बालोद राज्यपाल के आने पर वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे थे, वे अपनी बुलेट से सोमवार शाम को निकले थे लेकिन जैसे ही नंदिनी थाना क्षेत्र के पास पहुंचे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.जिसके बाद वो बुरी तरह घायल हो गये , उन्हें  जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार बालोद जिले में राज्यपाल रामेन डेका का दौरा था, इसके चलते दुष्यंत ठाकुर की ड्यूटी एक दिन के लिए बालोद लगाई गई थी. प्रधान आरक्षक दुष्यंत अपनी बुलेट से सोमवार देर शाम ड्यूटी के लिए बेमेतरा से बालोद जाने के लिए निकले थे.

दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस गाड़ी और ड्राइवर का पता लगाने के लिए दुर्घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *