CG Video: मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन समारोह के दौरान एक युवक तलवार लेकर पहुंच गया। घटना मुंगेली जिले के लोरमी की है। केक काटने के समय युवक के हाथ में तलवार देखकर अरुण साव ने उसे इशारे से रोकने की कोशिश की।
देखें Video:https://www.facebook.com/share/r/1GS44hJU61/
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
लोरमी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन को लेकर समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में समर्थक और स्थानीय लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक हाथ में तलवार लेकर मंच के पास पहुंच गया। केक काटने के समय युवक के हाथ में तलवार दिखाई दी, जिसके बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इशारे से उसे पीछे हटने का संकेत दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


