CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड; अगले 2 दिनों में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में सामान्य से अधिक रहा रात का तापमान

राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य के अनुरूप रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक 25 नवंबर को रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

जिलों में तापमान का रहा अलग-अलग असर

प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में भी अंतर देखने को मिला। पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जबकि बस्तर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गरियाबंद में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट के साथ आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *