Durg Fire: शहर में आगजनी से मचा हड़कंप; सिलेंडर, फैक्ट्री और स्कूटी में लगी आग

Durg Fire: दुर्ग जिले में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की तीन घटनाओं से हड़कंप मच गया। मोहन नगर क्षेत्र में घर के अंदर गैस सिलेंडर में आग लग गई, अरसनारा गांव की एक फैक्ट्री में आग भड़क उठी, जबकि वायसेप ब्रिज पर ओला स्कूटी की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से वाहन जलकर राख हो गया। तीनों घटनाओं में दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

घर में सिलेंडर में लगी आग

पहली घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के गिरधारीनगर की है। यहां एक मकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों ने घर के भीतर जाकर सिलेंडर में लगी आग बुझा दी। समय रहते आग पर काबू पाने से सिलेंडर फटने जैसी बड़ी दुर्घटना टल गई। इसके बाद सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर रखकर आसपास के क्षेत्र को भी सुरक्षित किया गया।

फैक्ट्री में आग

दूसरी घटना अरसनारा गांव स्थित एक फैक्ट्री में हुई, जहां एक यूनिट में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। समय पर कार्रवाई होने से फैक्ट्री के अन्य हिस्से सुरक्षित बच गए।

स्कूटी जलकर राख

तीसरी घटना वायसेप ब्रिज पर हुई, जहां ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की लपटों में घिर गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई। यातायात पुलिस की सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *