CG News: छत्तीसगढ़ की 2 बेटियों का भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन, T-20 सीरीज में दिखाएंगी प्रतिभा

CG News: छत्तीसगढ़ की दो युवा क्रिकेट खिलाड़ियों महक नरवासे और पलक सिंह का चयन भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। दोनों बेटियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में खुशी का माहौल है।

CG News: छत्तीसगढ़ की दो युवा क्रिकेट खिलाड़ियों महक नरवासे और पलक सिंह का चयन भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। दोनों बेटियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में खुशी का माहौल है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयनित महक नरवासे और पलक सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम

वित्त मंत्री ने कहा कि महक नरवासे और पलक सिंह की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाती है। भारतीय टीम में स्थान हासिल करना दोनों खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा से साबित किया है कि मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाले युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा

ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। महक नरवासे और पलक सिंह का भारतीय टीम में चयन प्रदेश की अन्य बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की सफलता उन बालिकाओं को भी प्रोत्साहित करेगी, जो खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं और बड़े लक्ष्य हासिल करने का सपना देख रही हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मिलेगा अनुभव

वित्त मंत्री ने कहा कि क्रिकेट जैसे प्रतिस्पर्धात्मक खेल में राष्ट्रीय टीम तक पहुंचना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज दोनों खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव हासिल करने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।

उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों, परिवारजनों और खेल जीवन में सहयोग करने वाले सभी लोगों को भी बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि महक नरवासे और पलक सिंह आगामी सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम की सफलता में योगदान देंगी और देश के साथ छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *