CG Nursing Admission 2026: MD-MS की दूसरी काउंसिलिंग सूची जारी, 299 अभ्यर्थियों को मिली सीट; 30 नवंबर तक सत्यापन

CG Nursing College Admission

CG Nursing Admission 2026: मेडिकल पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमडी-एमएस की दूसरी काउंसिलिंग सूची जारी कर दी गई है। इस राउंड में 299 अभ्यर्थियों को सीटों का आवंटन किया गया है। वहीं, 40 अभ्यर्थियों की सीट में बदलाव हुआ है, जिन्हें पहले राउंड की तुलना में बेहतर विकल्प वाले मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का अवसर मिला है।

सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को 25 से 30 नवंबर तक दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दूसरे राउंड में शामिल हुईं 97 नई सीटें

एमडी-एमएस की दूसरी काउंसिलिंग में 97 नई सीटें भी शामिल की गई हैं। ये सीटें पहले राउंड की काउंसिलिंग के बाद स्वीकृत हुई थीं। नई सीटों को शामिल करने के बाद आरक्षण व्यवस्था के अनुसार सीटों का विभाजन किया गया।

इसके बाद अभ्यर्थियों से पंजीयन और पसंद भरने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पहले राउंड में खाली रह गई सीटों को मिलाकर दूसरे राउंड में कुल 299 सीटों का आवंटन किया गया।

CG Medical College

एडमिशन के बाद होगा मॉपअप राउंड

दूसरे राउंड में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 25 से 30 नवंबर तक दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद यदि कुछ सीटें खाली रह जाती हैं तो उनके लिए मॉपअप राउंड आयोजित किया जाएगा।

इस बार पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पैलिएटिव केयर के नए पाठ्यक्रम को भी मंजूरी दी गई है।

नर्सिंग पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची जारी

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। भारतीय नर्सिंग परिषद की ओर से प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बाद नए पंजीयन किए गए थे, जिसके आधार पर सूची तैयार की गई है।

बीएससी नर्सिंग के लिए 3840 अभ्यर्थियों, पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए 197 अभ्यर्थियों और डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग के लिए 3 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की गई है। वहीं, एमएससी नर्सिंग के लिए करीब 300 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *