Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट; दिल्ली से मुंबई तक जानें नए भाव

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना एक दिन में 2,780 रुपए तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमतों में भी उल्लेखनीय कमी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू वायदा बाजार में कमजोरी का असर देशभर के सर्राफा बाजारों पर भी दिखाई दिया। (सोने चांदी का भाव)

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,410 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,22,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 1,00,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। चांदी का भाव 1,89,900 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

वायदा बाजार में भी रही गिरावट (Gold Price Today)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना 2.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,31,502 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी 3.06 प्रतिशत टूटकर 1,64,476 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,34,250 रुपए और चांदी 1,69,597 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा। कॉमेक्स बाजार में सोना 3,809.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 46.58 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई। वैश्विक बाजार की कमजोरी का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला।

Gold Silver Price Today

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,33,260 रुपए, 22 कैरेट 1,22,150 रुपए और 18 कैरेट सोना 99,940 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

नोएडा में 24 कैरेट सोना 1,33,410 रुपए, 22 कैरेट 1,22,300 रुपए और 18 कैरेट 1,00,100 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,33,260 रुपए, 22 कैरेट 1,22,150 रुपए और 18 कैरेट 99,940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,33,410 रुपए और 22 कैरेट 1,22,300 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

Gold Silver Price Today

क्यों आई सोने की कीमतों में गिरावट

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक से पहले ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। ब्याज दरें बढ़ने की संभावना के चलते निवेशक सोने की बजाय अन्य निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी आई, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।

सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी बात

सर्राफा बाजार में बताए गए भाव केवल धातु के मूल मूल्य हैं। आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज, जीएसटी और अन्य स्थानीय शुल्क अलग से जुड़ते हैं। इसलिए अंतिम कीमत शहर और ज्वेलर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *