CG Gang Rape: रायगढ़ जिले के बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिकनिक मनाने गई 20 वर्षीय युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि वारदात से पहले युवकों ने युवती और उसके साथी को धमकाकर मारपीट की और रुपए भी छीन लिए। फिर दोनों युवकों ने बारी-बारी से रेप किया। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, सक्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती शनिवार को अपने साथी के साथ बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन घूमने गई थी। दोनों घूमते हुए पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान वहां दो युवक पहुंचे और दोनों को धमकाने लगे।
आरोप है कि युवकों ने पहले युवती और उसके साथी के साथ मारपीट की और उनसे रुपए छीन लिए। इसके बाद दोनों युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पीड़िता की शिकायत मिलते ही खरसिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान बोतल्दा निवासी राहुल पटेल (22) और थनेश्वर पटेल (20) के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


