CG News: लहसुन पटाखा चबाने से 2 साल के बच्चे की मौत, मुंह के अंदर फटा, बहता रहा खून

CG News: लहसुन पटाखा चबाने से 2 साल के बच्चे की मौत, मुंह के अंदर फटा,

CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दिवाली के दौरान पटाखे से हुए हादसे में 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। सीतापुर थाना क्षेत्र में आदित्य नाम के बच्चे ने खेलते समय लहसुन (पॉप-पॉप) पटाखा मुंह में रखकर चबा लिया। पटाखा मुंह के अंदर ही फटने से उसके मसूड़े में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा।

परिजन बच्चे को इलाज के लिए पहले सीतापुर अस्पताल लेकर गए। इसके बाद हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बच्चे को खून भी चढ़ाया, लेकिन लगातार हो रही ब्लीडिंग को नहीं रोका जा सका। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान आदित्य की मौत हो गई।

डॉक्टरों के अनुसार, पटाखे के अंदर मौजूद पत्थर जैसे पदार्थ से मसूड़े में चोट लगी थी। अधिक खून बहने के कारण बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी जान चली गई।

दीपावली पर बच्चों के लिए लाए थे पटाखे

जानकारी के मुताबिक, इंद्रजीत मांझी सरगुजा के बनेया गांव का रहने वाला है और किसान है। उसने दिवाली के मौके पर घर के बच्चों के लिए लहसुन पटाखे खरीदे थे।

लहसुन पटाखा जमीन पर पटकने से फूटता है। दिवाली के दिन बच्चे पटाखों से खेल रहे थे। इसी दौरान आदित्य पटाखे के पैकेट से खेलने लगा।

मुंह में रखते ही फट गया पटाखा

बच्चे की मां गायत्री ने बताया कि खेलते समय आदित्य ने एक पटाखा मुंह में रख लिया और उसे चबा लिया। इसी दौरान पटाखा मुंह के अंदर ही फट गया। इससे उसके मसूड़े में चोट लग गई और खून निकलने लगा।

हादसे के बाद परिजन आदित्य को सीतापुर अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के बाद वे उसे घर ले आए, लेकिन कुछ देर बाद फिर से मुंह से खून निकलने लगा।

इसके बाद परिजन दोबारा अस्पताल पहुंचे। बच्चे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया।

खून चढ़ाने के बाद भी नहीं बची जान

मिशन अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज शुरू किया और खून भी चढ़ाया। लेकिन लगातार खून बहने के कारण उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *