CG Accident: 2 बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, पिता-बेटा-बेटी समेत 4 की मौत, 2 घायल

CG Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां पिता और उसके 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में एक बाइक (SP साइन) क्रमांक CG25S1075 पर सवार बेमेतरा जिले के भूपेंद्र कश्यप (40), उनकी बेटी ऋतु कश्यप (15) और बेटे पंकज कश्यप (12) की मौत हो गई।

वहीं, दूसरी बाइक (पल्सर) क्रमांक CG9JG2750 पर सवार कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के नवघटा निवासी भावेश सिन्हा (20) ने भी हादसे में दम तोड़ दिया।

2 युवक घायल

पल्सर बाइक पर सवार तोमन मरावी (18) और भानुप्रताप सिंह (17), दोनों निवासी नवघटा, हादसे में घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों का इलाज जारी

घायलों को उपचार के लिए बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *