CG News: मां ने मोबाइल छिपाया, तो बेटी ने दी जान, टॉयलेट में फंदे पर मिला शव

CG News: कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मोबाइल फोन को लेकर भाई से हुए विवाद के बाद 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सानिया बानो 9वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, अयोध्या पुरी निवासी शरीफ कुरैशी की बेटी सानिया बानो का 31 अक्टूबर की रात अपने भाई से मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर मां ने मोबाइल छिपा दिया और दोनों बच्चों को फोन नहीं देने की बात कही।

टॉयलेट में लगाई फांसी

मोबाइल छिपाए जाने से नाराज सानिया घर के टॉयलेट में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। पिता ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली।

परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *