Raipur News: रायपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, घर में बन रहे थे पटाखे, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur News: रायपुर के गोल बाजार थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे बनाने का मामला सामने आया है। गणेश राम नगर स्थित शिव शक्ति पटाखा दुकान के ऊपर बने आवासीय कमरे में दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की।

Raipur News: रायपुर के गोल बाजार थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे बनाने का मामला सामने आया है। गणेश राम नगर स्थित शिव शक्ति पटाखा दुकान के ऊपर बने आवासीय कमरे में दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से तैयार और अधबने पटाखों के साथ पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला एल्युमिनियम पाउडर और अन्य सामग्री जब्त की। इसके बाद पटाखा निर्माण वाले कमरे को सील कर दिया गया।

सूचना के बाद हुई संयुक्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 1 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिव शक्ति पटाखा दुकान का संचालक दुकान के ऊपर बने कमरे में कर्मचारियों से अवैध रूप से पटाखे बनवा रहा है।

सूचना के आधार पर एसडीएम कार्यालय, नगर निगम और पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम ने गोल बाजार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। यह कार्रवाई थाना प्रभारी कृष्णा साहू के नेतृत्व में की गई।

‘टॉप टाइगर’ नाम से बन रहे थे पटाखे

जांच के दौरान कमरे में ‘TOP TIGER’ नाम के पटाखे तैयार किए जाते मिले। टीम ने मौके से 5 कार्टन तैयार पटाखे, बड़ी मात्रा में अधबने पटाखे और निर्माण सामग्री जब्त की। शुरुआती जांच में कम विस्फोटक श्रेणी का पदार्थ भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने इस मामले में श्याम लाल ठाकुर (76) और दीपक ठाकुर (57) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9B(1)(a) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण या भंडारण न करें। ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *