CG Transfer News: नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा कर्मचारियों का तबादला; देखें लिस्ट

mahanadi bhavan

CG Transfer News: राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 50 से अधिक कर्मचारियों की नई पदस्थापना की है। जारी आदेश के अनुसार नगरीय निकायों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और लेखापाल समेत कई कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। तबादले के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

रायपुर नगर निगम के जोन कमिश्नर विनोद कुमार पाण्डेय का तबादला नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार किया गया है। वहीं पूजा पिल्ले को मंदिर हसौद से रायपुर नगर निगम में पदस्थ किया गया है।

नगरीय प्रशासन विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देखें लिस्ट-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *