Raipur Breaking: अस्पताल के पास नाली में मिला 7 माह का भ्रूण, इलाके में सनसनी

Gobra Nawapara bhrun

Raipur Breaking: रायपुर जिले के गोबरा नवापारा शहर में शनिवार सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। वार्ड क्रमांक 7 में रेलवे स्टेशन रोड पर नाली में 7 माह का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने नाली में कुछ संदिग्ध देखा, पास जाकर जांच करने पर भ्रूण होने की जानकारी मिली। (गोबरा नवापारा नाली में भ्रूण)

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

बहते पानी के बीच पुलिस ने निकाला भ्रूण

सूचना मिलने के बाद गोबरा नवापारा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नाली में पानी का बहाव तेज होने के कारण भ्रूण को बाहर निकालने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद पुलिस ने सफाईकर्मी को बुलाया और रापा की मदद से नाली में खोजबीन शुरू की। (गोबरा नवापारा अस्पताल के पास नाली में भ्रूण)

कड़ी मशक्कत के बाद भ्रूण को बाहर निकाला गया। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब भ्रूण को नाली में फेंकने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। इसके लिए आसपास के अस्पतालों और क्लीनिकों से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही सड़क और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच भी की जा रही है।

देखें वीडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *