CG News: चोरी के शक में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, लात-घूंसे बरसाए; VIDEO वायरल

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरी के शक में एक युवक की लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि युवक ने राजीव प्लाजा स्थित डोसा दुकान में तोड़फोड़ करने और चोरी की कोशिश की थी। इसके बाद व्यापारी और सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति युवक को डंडे से मारते और लात-घूंसे बरसाते हुए दिखाई दे रहा है। आसपास कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं। घटना सोमवार की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवक की बेरहमी से पिटाई

जानकारी के मुताबिक, राजीव प्लाजा स्थित डोसा दुकान में तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश के आरोप में विक्की मानिकपुरी को व्यापारी और सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया था। व्यापारी शाहन चंद्रा की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी।

मारपीट के वीडियो की जांच शुरू

सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि 27 अक्टूबर को सामने आए वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *