CG Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कोण्डागांव जिले में आज 28 अक्टूबर को सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
सभी स्कूल रहेंगे बंद
जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों में बुधवार, 28 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। यह निर्णय खराब मौसम और संभावित अतिवृष्टि के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानियों और जोखिम को देखते हुए लिया गया है।
केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा अवकाश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा। सभी शिक्षक और अन्य शैक्षणिक कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और प्रशासन के निर्देशों का पालन करेंगे।


