CG Job Fair: 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 460 पदों पर भर्ती; 28 अक्टूबर को रोजगार मेला

Job Fair

CG Job Fair: कवर्धा जिले में निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 28 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 460 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कबीरधाम की ओर से यह रोजगार मेला वीर सावरकर भवन, अंबेडकर चौक, कवर्धा में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों श्रेणी के पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।

ये अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण से स्नातक तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा संबंधित पदों के लिए आवश्यक तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को पद और कंपनी के अनुसार 8 हजार रुपए से 20 हजार रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

कई निजी कंपनियां होंगी शामिल

इस रोजगार मेले में जीनिस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड रायपुर, पद्मावती ऑटोमोटिव राजनांदगांव, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड बिलासपुर, फायर एंड सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट भिलाई, स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विस सोसायटी रायपुर और टीमलीज सर्विस लिमिटेड सहित कई निजी संस्थान शामिल होंगे।

ये दस्तावेज जरुरी

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार पंजीयन और रोजगार मेला पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के बाद अभ्यर्थी 28 अक्टूबर को अपने शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

रोजगार से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कबीरधाम के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *