CG Voter List Gender Mistake: छत्तीसगढ़ मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी, महिला-पुरुष का बदल दिया जेंडर

Voter List Gender Mistake

CG Voter List Gender Mistake: छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। नगरीय निकाय चुनाव से पहले जारी मतदाता सूची में कई पुरुष मतदाताओं के जेंडर में महिला और कुछ महिला मतदाताओं के जेंडर में पुरुष दर्ज दिखाई दे रहा है। (छत्तीसगढ़ मतदाता सूची गड़बड़ी)

यह गड़बड़ी मानवीय भूल है या सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या, इसकी जांच की जरूरत है। शुरुआती पड़ताल में सबसे ज्यादा मामले पुरुष मतदाताओं के जेंडर बदलने के सामने आए हैं। (छत्तीसगढ़ मतदाता सूची जेंडर त्रुटि)

10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में त्रुटि

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में आने वाले दिनों में चुनाव होने हैं। इसी दौरान मतदाता अपना नाम सूची में तलाश रहे हैं, जहां उन्हें जेंडर से जुड़ी यह त्रुटि दिखाई दे रही है। (CG Voter List Gender Mistake)

छत्तीसगढ़ में 4 नगर निगम भिलाई, भिलाई चरौदा, बिरगांव और रिसाली में चुनाव होने हैं। वहीं 5 नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर, शिवपुर-चरचा, सारंगढ़, जामुल, खैरागढ़ में चुनाव होने हैं। साथ ही 6 नगर पंचायत कोंटा, भोपालपटनम, भैरमगढ़, नरहरपुर, प्रेमनगर और मारो में चुनाव होने हैं। इन सभी जगह के पुरुष मतदाओं के जेंडर में महिला लिखा हुआ है। ठीहा छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग के वेबसाइट http://cgsecerms.cgstate.gov.in/urban-voter-search का बारीकी से अध्ययन किया तो यह बड़ी गलती पकड़ में आई है।

कई बड़े नामों की सूची में भी बदलाव

पड़ताल में हमने पाया कि बिरगांव के वर्तमान महापौर नंदलाल देवांगन के नाम के सामने जेंडर महिला दर्ज दिखाई दे रहा है। वहीं बिरगांव की पूर्व महापौर अंबिका यदु के नाम के सामने जेंडर पुरुष लिखा हुआ है।

इस तरह की गड़बड़ी से मतदाता सूची की सटीकता पर सवाल उठ रहे हैं। अब यह जांच का विषय है कि यह बदलाव सॉफ्टवेयर की तकनीकी खराबी के कारण हुआ है या फिर डेटा एंट्री के दौरान गलती हुई है। चुनाव आयोग बीते कुछ महीनों से विवादों में घिरा है, ऐसे में यह गड़बड़ी फिर आयोग के कार्यशैली और शाख पर सवाल खड़ा कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *