Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स में छत्तीसगढ़ के तोमन ने जीता स्वर्ण पदक, शीतल देवी के साथ रचा इतिहास

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में पैरा तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी तोमन कुमार और भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में पैरा तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी तोमन कुमार और भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारतीय तिरंगे की शान बढ़ाने वाली यह उपलब्धि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। तोमन कुमार और शीतल देवी ने शानदार तालमेल, सटीक निशानेबाजी और बेहतरीन एकाग्रता के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

तोमन कुमार की उपलब्धि पर प्रदेश को गर्व

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बेटे तोमन कुमार ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की पहचान मजबूत की है। एशियन पैरा गेम्स में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी का स्वर्ण पदक जीतना खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि तोमन कुमार और शीतल देवी की सफलता सिर्फ पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह साहस, आत्मविश्वास और चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ने की प्रेरणादायक कहानी है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने अनुशासन और समर्पण से सफलता की नई मिसाल पेश की है।

युवा खिलाड़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा

ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तोमन कुमार की यह सफलता प्रदेश के युवा और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। इससे उन्हें खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने और बड़े लक्ष्य हासिल करने का हौसला मिलेगा।

वित्त मंत्री ने दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *