CG Murder: पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने डंडे और एस्बेस्टर शीट से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या

CG Murder: सरगुजा जिले के ग्राम केपी में दशहरे की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत पति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की डंडे और एस्बेस्टर शीट के टुकड़े से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम केपी निवासी आलोक गिरी दशहरे की रात नशे की हालत में घर पहुंचा था। इस दौरान किसी बात को लेकर उसका पत्नी मानमती से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आलोक ने गुस्से में डंडे और एस्बेस्टर शीट के टुकड़े से मानमती पर हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत

घटना की सूचना मिलने के बाद रात करीब 12 बजे डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल मानमती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति आलोक गिरी फरार हो गया है।

परिजनों ने बताया कि आलोक और मानमती की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि आलोक पहले भी नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट कर चुका था। इसके बाद मानमती कुछ समय के लिए अपने मायके चली गई थी, लेकिन कुछ महीने पहले पति के समझाने के बाद वह वापस घर आ गई थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस बुधवार सुबह ग्राम केपी पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *