CG Transfer News: राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला किया है। 29 सितंबर 2026 को जारी आदेश में संशोधन करते हुए अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
18 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना
जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और अन्य पदों पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- वीरेंद्र लकड़ा को अपर कलेक्टर जांजगीर-चांपा बनाया गया है।
- योगिता देवांगन को अपर कलेक्टर राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।
- चंद्रिका प्रसाद बघेल को अपर कलेक्टर बस्तर पद पर यथावत रखा गया है।
- राजकुमार तंबोली को अपर कलेक्टर जांजगीर-चांपा पद पर यथावत रखा गया है।
- शिम्मी नाहिद को अपर कलेक्टर रायपुर बनाया गया है।
- प्रकाश कुमार भारद्वाज को अपर कलेक्टर कोरबा की जिम्मेदारी दी गई है।
- विपुल कुमार गुप्ता को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है, जबकि उनकी अन्य पदस्थापना यथावत रहेगी।
- अरुण कुमार खलखो को डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।
- गिरीश कुमार रामटेके को सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।
- अगरराम राणा को संयुक्त कलेक्टर नारायणपुर बनाया गया है।
- राहुल कुमार रजक को कार्यालय कलेक्टर दुर्ग में वरिष्ठ श्रेणी का दायित्व दिया गया है।
- संगीता अग्रवाल को संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय नवा रायपुर बनाया गया है।
- मोनिका जय नशीने को उप सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल पद पर यथावत रखा गया है।
- हेमलता डहरिया को उपायुक्त, आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख नवा रायपुर भेजा गया है।
- ओम विकास टंडन को डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा बनाया गया है।
- नीता ठाकुर को प्राचार्य, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- सृष्टि चंद्राकर को डिप्टी कलेक्टर दुर्ग बनाया गया है।
- ऋचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा पदस्थ किया गया है।
5 अधिकारियों के अलग से हुए तबादले
राज्य शासन ने 5 अन्य अधिकारियों के लिए भी अलग प्रशासनिक स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
- दशरथ सिंह राजपूत को आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा, जिला दुर्ग से अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ बनाया गया है।
- भागवत प्रसाद जायसवाल को उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अपर कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर पदस्थ किया गया है।
- प्रफुल्ल कुमार रजक को डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ से डिप्टी कलेक्टर मुंगेली भेजा गया है।
- दिलीप कुमार उइके को डिप्टी कलेक्टर परिवीक्षाधीन बीजापुर से डिप्टी कलेक्टर परिवीक्षाधीन कोंडागांव बनाया गया है।
- मृणमयी शुक्ला को डिप्टी कलेक्टर परिवीक्षाधीन उत्तर बस्तर कांकेर से डिप्टी कलेक्टर परिवीक्षाधीन मुंगेली पदस्थ किया गया है।
