Bhilai Video: भिलाई में दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-पत्थर से मारा, CSP समेत 5 घायल, VIDEO वायरल

Bhilai Video

Bhilai Video: भिलाई में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते बड़ों तक पहुंच गई और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। (भिलाई में हिंसक झड़प)

जानकारी के मुताबिक, सोनकर मोहल्ले में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला किया गया। हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी पथराव की चपेट में आ गई, जिसमें छावनी CSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। (भिलाई में पथराव; CSP समेत 5 घायल)

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दुर्ग और भिलाई के कई थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया। देर रात तक CSP, एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण अधिकारी स्थिति को संभालने में जुटे रहे।

लव अफेयर का एंगल भी आया सामने

विवाद को लेकर एक पक्ष ने रंजिश की बात भी कही है। आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का एक युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाया गया, लेकिन युवक के खिलाफ मामला दर्ज होने से उसे जेल जाना पड़ा। इसी रंजिश में विवाद भड़कने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

छावनी थाने का घेराव

घटना के बाद कुछ संगठनों के लोगों ने छावनी थाना का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाइश देकर भीड़ को शांत कराया। फिलहाल पुलिस के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में लगातार गश्त जारी है। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *