CG Breaking: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। चोट लगने के बाद उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच कर प्राथमिक उपचार किया। जांच के बाद उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया।
जानकारी के अनुसार, लोरमी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अरुण साव के पैर में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण करने के बाद उनके पैर में कच्चा प्लास्टर लगाया।
निर्धारित कार्यक्रम किए गए निरस्त
चोट लगने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव के सभी निर्धारित कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है और आगे का इलाज किस तरह किया जाएगा, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
डिप्टी सीएम के स्टाफ की ओर से इसे नियमित जांच बताया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया गया है।


