Gutka Factory Raid: गुटखा फैक्ट्री में छापा, जर्दा युक्त सामग्री और मशीनें जब्त

Gutka Factory Raid

Gutka Factory Raid: दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गुटखा और उससे जुड़ा सामग्री बरामद किया गया।tcw

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में 13 मजदूर काम करते हुए पाए गए, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। टीम ने मौके से तैयार गुटखा, पैकिंग मैटेरियल और मशीनरी जब्त कर ली है।

कार्रवाई में बड़ा खुलासा

पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री में चल रहे अवैध कारोबार का खुलासा किया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यहां प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा का निर्माण किया जा रहा था।

जांच जारी

फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस फैक्ट्री संचालकों और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *