CG Fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का वॉट्सऐप हैक, ठगों ने मांगे 32 हजार रुपए; PA के नाम से 52 हजार की मांग

Lakshmi Rajwade

CG Fraud: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का वॉट्सऐप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। ठगों ने उनके नाम से लोगों को मैसेज भेजकर 32 हजार रुपए की मांग की है। वहीं, मंत्री के निजी सहायक ओमप्रकाश राजवाड़े का भी वॉट्सऐप हैक कर उनके नाम से 52 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं।

दोनों मामलों में ठगों की ओर से UPI बंद होने का हवाला देकर पैसे भेजने के लिए कहा जा रहा है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और सावधान रहें। मामले की जानकारी साइबर पुलिस को दी गई है, जो इसकी जांच कर रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

छत्तीसगढ़ में इससे पहले भी जनप्रतिनिधियों के वॉट्सऐप अकाउंट हैक कर ठगी की कोशिश के मामले सामने आ चुके हैं। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम और विधायक तुलेश्वर मरकाम के वॉट्सऐप अकाउंट हैक कर उनके परिचितों से पैसे की मांग की गई थी।

इसके अलावा पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज का वॉट्सऐप अकाउंट भी हैक हो चुका है। साइबर पुलिस लगातार ऐसे मामलों की जांच कर रही है और लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *