Durg News: होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने पैरेंट्स को बुलाने कहा, अगले दिन तालाब में डूबकर 13 साल के बच्चे की मौत

Durg News:

Durg News: दुर्ग जिले के हथखोज स्थित तालाब में 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। 7 नवंबर को बच्चा घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह गांव के तालाब में बच्चे का शव मिला। पुलिस ने तालाब से बच्चे का शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

मृतक पहचान दीपक सतपति (13), निवासी औद्योगिक क्षेत्र हथखोज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दीपक के स्कूल टीचर ने होमवर्क पूरा न होने पर उसके माता-पिता को स्कूल बुलाने के लिए कहा था। दीपक ने यह बात घर पर नहीं बताई और अगले दिन स्कूल न जाकर तालाब की ओर चला गया। वहीं नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि दीपक को तैरना नहीं आता था।

दीपक के पिता सिस्कोल कंपनी में मजदूर के तौर पर काम करते हैं। बच्चे की मौत के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *