Raipur Spa Center: राजधानी रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में ड्रग्स का कारोबार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्राहक बनकर स्पा सेंटर में दबिश दी और कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब 15 ग्राम ड्रग्स बरामद की गई है।
पुलिस 3 युवतियों को किया गिरफ्तार
पुलिस को लंबे समय से स्पा सेंटर में नशे का कारोबार चलने की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ग्राहक बनकर स्पा सेंटर पहुंची। जांच के दौरान ड्रग्स मिलने पर मौके से तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
15 ग्राम ड्रग्स बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15 ग्राम ड्रग्स जब्त की। बरामद मादक पदार्थ को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
