Kondagaon Accident: कार और एंबुलेंस की जोरदार भिड़ंत, सड़क पर पलटी एंबुलेंस, 3 लोग घायल

Kondagaon Accident: कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। चिचाड़ी पुल के पास कार और एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर के बाद एंबुलेंस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

3 लोग हुए घायल

जानकारी के अनुसार एंबुलेंस जगदलपुर से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान चिचाड़ी पुल के पास कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति की कमर के पास गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है।

112 की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को 112 की सहायता से फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पलटी एंबुलेंस को हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस यातायात सामान्य कराने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *