CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, बस्तर संभाग और नक्सल प्रभावित जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। (छत्तीसगढ़ IPS तबादला)
जारी आदेश के अनुसार सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ किया गया है। (CG IPS Transfer List)
देखें लिस्ट- (Chhattisgarh IPS Transfer List)
- झा अमनकुमार रमनकुमार – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बीजापुर से पुलिस अधीक्षक (एसआईए), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर।
- अजय कुमार – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) नारायणपुर से पुलिस अधीक्षक (एसआईबी), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर।
- आकाश श्री श्रीमाल – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) भानूप्रतापपुर, कांकेर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.), पुलिस मुख्यालय।
- अक्षय प्रमोद सबद्रा – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) नारायणपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध), पुलिस मुख्यालय।
- आकाश कुमार शुक्ला – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) एसटीएफ, दुर्ग से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एसएनटीएफ), पुलिस मुख्यालय।
- रोहित कुमार शाह – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) सुकमा से सेनानी, 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर।
- रविन्द्र कुमार मीणा – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बीजापुर से पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध), पुलिस मुख्यालय।
- घोत्रे सुमीतकुमार दरताहारी – नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), कांकेर।


