Bhilai Factory Fire: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर जले

Bhilai Factory Fire: भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते केमिकल से भरे 50 से अधिक ड्रम और दो टैंकरों को अपनी चपेट में ले लिया। केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैल गई और उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आग लगने के बाद फैक्ट्री से उठता काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। कई धमाकों की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। चार घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद एसडीआरएफ ने करीब 70 प्रतिशत आग पर काबू पाने की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में नेफ्थलीन से बनी गोलियां तैयार की जाती हैं, जिनका उपयोग अलमारी में कीड़ों और कॉकरोच से बचाव के लिए किया जाता है। आग लगने के समय फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी निकली चिंगारी से हादसा हुआ।

आग की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत दल मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के आसपास लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

घटना में कुछ मजदूरों के घायल होने की सूचना भी सामने आई है, हालांकि उनकी संख्या और स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *