Marwahi Accident: बिजली तार की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

Marwahi Accident

Marwahi Accident: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के करगीकला ग्राम पंचायत में एक खेत की बाउंड्री पर लगे बिजली के तार की चपेट में आकर 6 वर्षीय मासूम की मौत (Child Electrocuted Marwahi) हो गई। मृतक बच्चे का नाम गीत सिंह (Geet Singh Death Kargikala Village) है, जो खेलते समय तार से टकरा गया। मृतक के पिता का नाम ईट लेस सिंह बताया जा रहा है।

मरवाही करंट से मासूम की मौत

जानकारी के मुताबिक, खेतों की फसल को मवेशियों से बचाने के लिए कई किसान खेत की बाउंड्री पर बिजली (Electric Wire Accident Marwahi) प्रवाहित तार लगाते हैं। सोमवार को गीत सिंह खेलते हुए इसी बाउंड्री की चपेट में आ गया। बिजली का करंट लगने से उसकी पीठ गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Electric Wire Accident Marwahi

घटना की सूचना मिलने के बाद मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *