CG PWD: छत्तीसगढ़ में 101 करोड़ से अधिक की लागत से सड़कों का होगा कायाकल्प, 6 बड़े विकास कार्यों को मिली मंजूरी

CG PWD: छत्तीसगढ़ में बरसात के बाद सड़क निर्माण कार्यों में तेजी आने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने धमतरी जिले में 101 करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपये की लागत वाले 6 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की निविदाओं को मंजूरी दे दी है। इन कार्यों में प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, डामरीकरण और आमदी नगर पंचायत में फोरलेन गौरव पथ के निर्माण व सौंदर्यीकरण का काम शामिल है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यादेश जारी कर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

सड़कों का होगा चौड़ीकरण

स्वीकृत कार्यों के तहत मेघा रोड तिराहा-स्टेशन रोड-चरमुड़िया राष्ट्रीय राजमार्ग-30 मार्ग के 3.75 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण पर 14 करोड़ 45 लाख 12 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं पचपेड़ी-तर्रागोंदी-भेलवाकूदा-टिपानी-सेमरा (बी) मार्ग के 5 किलोमीटर हिस्से के लिए 13 करोड़ 32 लाख 82 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसी तरह छाती-गागरा-कंडेल-देवपुर मार्ग के 9 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण पर 23 करोड़ 12 लाख 46 हजार रुपये खर्च होंगे। अर्जुनी-भानपुरी-तरसींवा-कुर्रा-अमलीडीह-हसदा सड़क के 10 किलोमीटर हिस्से के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 19 करोड़ 42 लाख 22 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

राज्य मार्ग और गौरव पथ का भी होगा विकास

लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-गुंडरदेही-धमतरी-नगरी सिहावा-बोराई राज्य मार्ग के 23 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण और डामरीकरण के लिए 11 करोड़ 70 लाख 83 हजार रुपये की मंजूरी दी है। इसके अलावा आमदी नगर पंचायत में 3.50 किलोमीटर लंबे फोरलेन गौरव पथ के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 19 करोड़ 26 लाख 10 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य विभागीय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कार्य किसी अन्य एजेंसी को सबलेट नहीं किए जाएंगे और पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से कार्य निष्पादन की अनुमति भी नहीं होगी। साथ ही अनुबंधित समय-सीमा के भीतर सभी परियोजनाएं पूरी करने और निर्धारित स्वीकृति एवं बजट सीमा के अनुसार कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *