CG Murder: गड्ढे में दफन मिला युवक का कटा सिर, धड़ की तलाश में जारी

CG Murder: बलरामपुर जिले के रनहत पुलिस चौकी क्षेत्र के चितमां गांव के कदौरा में दो दिनों से लापता 35 वर्षीय वसीम का धड़ से अलग कटा हुआ सिर झाड़ियों के पास एक गड्ढे में दफन मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है।

2 दिन से था लापता

जानकारी के अनुसार वसीम पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रनहत पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। सोमवार को गांव के पास झाड़ियों के बीच एक गड्ढे में मानव सिर दफन होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई कराई, जिसमें सिर बरामद हुआ। पहचान वसीम के रूप में की गई।

धड़ की तलाश जारी

पुलिस अब मृतक के धड़ की तलाश में जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं।

पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल आरोपियों को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चला रही है और हत्या के हर संभावित पहलू की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *