Raipur Theft: रायपुर में ज्वेलरी दुकान की दीवार तोड़कर चोरी, 6 लाख से ज्यादा के जेवर ले गए चोर

Raipur Theft: रायपुर के रामनगर इलाके में ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने 6 लाख रुपए से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। बदमाशों ने दुकान की दीवार में मशीन से छेद कर वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि दुकान से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद रातभर हुई चोरी की भनक नहीं लग सकी।

Raipur Theft: रायपुर के रामनगर इलाके में ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने 6 लाख रुपए से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। बदमाशों ने दुकान की दीवार में मशीन से छेद कर वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि दुकान से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद रातभर हुई चोरी की भनक नहीं लग सकी।

घटना मंगलवार 29 सितंबर की रात श्रीलक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई। चोर बगल के खाली प्लॉट की तरफ से दुकान की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद एक चोर दुकान के अंदर गया और जेवर लेकर बाहर निकल गया, जबकि उसके साथी बाहर निगरानी करते रहे।

बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर संचालक को चोरी की जानकारी मिली। दुकान संचालक के अनुसार करीब 3 किलो चांदी और एक तोला सोने के जेवर चोरी हुए हैं। चोरी हुए सामान की कीमत 6 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर

ज्वेलरी कारोबारी सुनील जैन की कर्मा चौक रामनगर में पिछले 20 साल से दुकान है। मंगलवार रात करीब 8 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब दुकान पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ मिला और फर्नीचर भी टूटा था।

जांच में सामने आया कि चोरों ने शटर या ताला तोड़ने के बजाय दीवार में छेद कर दुकान में प्रवेश किया। सीसीटीवी फुटेज में नकाब पहने एक चोर दुकान के अंदर जाता दिखाई दिया है। वहीं बाहर मोपेड पर दो संदिग्ध नजर आए हैं।

पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले चोरों ने दुकान और आसपास के इलाके की रेकी की होगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

रायपुर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं

रायपुर में पिछले कुछ वर्षों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच साल में 10 हजार से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या में आरोपी पुराने अपराधी बताए जाते हैं, जो जेल से बाहर आने के बाद दोबारा वारदातों में शामिल हो जाते हैं।

अधिकतर चोरी की घटनाएं रात के समय होती हैं। पुलिस के अनुसार कई मामलों में चोर शटर और ताले तोड़ने के साथ-साथ अब दीवार में सेंध लगाने जैसे तरीके भी अपना रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *