CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले तेवर, इन इलाकों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को लगभग एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 4 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग में मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बस्तर के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने और 24 जुलाई से पूरे छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश हो सकती है।

रायपुर में भी आज का मौसम

राजधानी रायपुर में भी आज बादल छाए रहने के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *