Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, CM साय ने वीडियो कॉल कर दी बधाई

Asian Games 2026: जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस टीम में शामिल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की रहने वाली संजू देवी ने भी अहम भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉल कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

Asian Games 2026: जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस टीम में शामिल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की रहने वाली संजू देवी ने भी अहम भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉल कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने संजू देवी से बातचीत करते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि संजू ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और खेल कौशल से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी की यह सफलता प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आज खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रही हैं। संजू देवी की सफलता प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों और खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के गांवों, आदिवासी क्षेत्रों और छोटे शहरों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और बेहतर मंच उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

ईरान को हराकर भारत ने जीता स्वर्ण

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में कोरबा की संजू देवी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह भारतीय राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य हैं।

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *