CG Transformer Blast: ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत, पिता-पुत्र की एक साथ उठी अर्थी

CG Transformer Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे 3 किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 20 सितंबर को हेमबंद खार में हुआ था, जहां खेत में काम कर रहे किसानों पर ट्रांसफार्मर से निकला गर्म तेल और आग की लपटें गिर गई थीं। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन किसान गंभीर रूप से घायल हुए थे।

CG Transformer Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे 3 किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 20 सितंबर को हेमबंद खार में हुआ था, जहां खेत में काम कर रहे किसानों पर ट्रांसफार्मर से निकला गर्म तेल और आग की लपटें गिर गई थीं। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन किसान गंभीर रूप से घायल हुए थे। (बेमेतरा ट्रांसफार्मर ब्लास्ट)

मृतकों में ईश्वर पटेल (62), राधेश्याम चंद्राकर (50) और उनके बेटे छन्नू चंद्राकर (32) शामिल हैं। तीनों का रायपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन करीब पांच दिन बाद शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। (बेमेतरा ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत)

पिता-पुत्र की एक साथ उठी अर्थी (Bemetara Transformer Blast)

हादसे में जान गंवाने वाले राधेश्याम चंद्राकर और उनके बेटे छन्नू चंद्राकर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही किया गया। दोनों की एक साथ अर्थी उठने से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। वहीं, तीसरे किसान ईश्वर पटेल का अंतिम संस्कार शनिवार को मोहतरा गांव में किया जाएगा।

तीनों खेत में काम कर रहे थे (Bemetara Farmer Death)

जानकारी के अनुसार, ईश्वर पटेल, राधेश्याम चंद्राकर और छन्नू चंद्राकर खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद ट्रांसफार्मर से गर्म तेल और आग की लपटें फैल गईं, जिसकी चपेट में आने से तीनों किसान बुरी तरह झुलस गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया था, जहां उनका इलाज जारी था। छन्नू चंद्राकर की उम्र सिर्फ 32 वर्ष थी और उनके छोटे बच्चे हैं। पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *