CG News: 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति रद्द, समय पर कार्यभार नहीं संभालने पर कार्रवाई

CG News: छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति और पदस्थापना निरस्त कर दी गई है। इन अभ्यर्थियों को प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थ किया गया था, लेकिन तय समय सीमा के भीतर कार्यभार ग्रहण नहीं करने के कारण चिकित्सा शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति देकर अलग-अलग शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थापना दी गई थी।

निर्धारित समय में नहीं किया कार्यभार ग्रहण

विभाग के अनुसार, नियुक्ति के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों को तय अवधि में अपने पद पर कार्यभार संभालना था। लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कई अभ्यर्थियों ने ज्वाइन नहीं किया। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नियमों के तहत उनकी नियुक्ति और पदस्थापना को निरस्त करने का निर्णय लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *